A New Year’s Message

नए साल का संदेश

English

You want knowledge. Knowledge lies within you. Sound current is knowledge. The more you study it, the higher you rise and the wiser you become. And this knowledge is complete in Sach Khand. So first withdraw your attention; bring it inward by repetition. Sit in the eye focus and catch the bell sound, then follow it to the fifth stage. The path may appear long and unattractive to begin with, but there is no other way. God is one, his instructions are one, and they are the sound current.

The path lies within you. The sound current is the direct road. The Lord himself is within you. Only he who has gone within can appreciate and comprehend this. Others have no idea of it. With repetition of the holy names, bring in the scattered mind; and with the help of the Master, ride on the current and reach the home of eternal bliss, beyond the mind and maya.

It is given to man (human beings) only to rise upward. In no other form, not even that of angels, is this possible. Man is the top of creation. Hence every moment is valuable, and it is the duty of man to utilize it. Only the time spent in this path will count. This is my New Year’s message. This New Year’s Day, my message is that you give as much time as you can to catch the Word, and see the Man of Nazareth face to face, on your way to the shore of eternal peace and bliss.
Maharaj Sawan Singh, Spiritual Gems

हिंदी

आप ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं। ज्ञान आपके अन्दर है। शब्द-धुन ही वह ज्ञान है। आप इसका अभ्यास जितना ज़्यादा करेंगे उतने ही ज़्यादा ऊँचे जायेंगे और ज्ञानी बनेंगे। यह ज्ञान सचखण्ड में जाकर पूर्ण होता है। इसलिए पहले आप सुमिरन के ज़रिये ख़याल को समेटिए और अन्दर लाइए। तीसरे तिल में बैठिए और घण्टे की आवाज़ को पकड़िए और इसके सहारे पाँचवें मण्डल (सचखण्ड) तक पहुँचिए। यह मार्ग शुरू में लम्बा और नीरस लग सकता है, लेकिन इसके अलावा कोई दूसरा मार्ग नहीं है। परमात्मा एक है और उससे मिलने की राह भी एक ही है और वह है – शब्द-धुन।

रास्ता आपके अन्दर है, शब्द-धुन ही वह सीधी सड़क है। ख़ुद परमात्मा हमारे अन्दर है। जो अन्दर गये हैं सिर्फ़ वे ही इस बात को समझ सकते हैं और इसकी क़द्र कर सकते हैं। अन्य लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं है। नाम के सुमिरन के ज़रिये फैले हुए मन को अन्दर लाइए और गुरु की मदद से शब्द-धुन को पकड़िए तथा मन और माया के देश को पार करके अपने घर सचखण्ड पहुँच जायें, जहाँ हमेशा आनन्द ही आनन्द है।

सिर्फ़ इनसान को ही ऊपर जाने का अधिकार है। किसी दूसरे जीव को, यहाँ तक कि देवी देवताओं को भी यह हक़ हासिल नहीं है। इनसान सृष्टि का सिरमौर (अशरफ़-उल-मख़्लूक़ात) है। इसलिए वक़्त का हर एक पल क़ीमती है और इनसान का यह फ़र्ज़ है कि वह अपने वक़्त का सही इस्तेमाल करे। सिर्फ़ इस राह में बिताये गये वक़्त का ही लेखा होता है। नये साल के मौक़े पर मेरा यही सन्देश है कि आपसे जितनी ज़्यादा हो सके शब्द की कमाई कीजिए, ताकि आप ख़ुद ईसा मसीह के दर्शन करें। शब्द आपको स्थायी शान्ति तथा आनन्द के धाम में पहुँचा देगा।
महाराज सावन सिंह जी, परमार्थी पत्र, भाग 2