The Magic of His Love
परमात्मा के प्यार का जादू
English
Human perceptions are all awry and very limited. When we think we have been abandoned, He may be protecting us. When we wonder where His help has gone, He may be supporting our every step. When we think we are unloved, He may be cradling us in His arms. When we think we can never be forgiven, He has already forgiven us, and is only waiting for us to forget ourselves and our guilt. When we think we have doubts, He may be deepening our faith. Such is the magic of the love with which He tends us, and which He weaves around us. But since He Himself has given us this illusion of freedom and separateness, He plays the game of letting us slowly discover things for ourselves. Time is no problem for the Being who has created time. And in the end, we discover that we have never had a separate existence, but have always dwelt within the sanctuary of His love. So we evolve spiritually. And as our consciousness expands, as our little being merges increasingly into the One Being, so we come nearer and nearer to what folk have called nirvana, enlightenment, God-realization, union with God, merging with the Ocean of Love. And when we experience Him within, we find Him everywhere. Then we come to understand that every thing and every place is sacred and holy.
One Being One
हिंदी
इनसान स्पष्ट रूप से समझ नहीं पाता और इसकी सोच बहुत सीमित है। जब हमें लगता है कि हम बेसहारा हैं तब हो सकता है कि वह हमारी रक्षा कर रहा हो। जब हमें ताज्जुब होता है कि वह हमारी मदद क्यों नहीं कर रहा तब हो सकता है कि वह हर क़दम पर हमारा साथ दे रहा हो। जब हमें लगता है कि कोई हमसे प्रेम नहीं करता तब हो सकता है कि उसने हमें अपनी गोद में उठाया हो। जब हमें लगता है कि हमें कभी माफ़ नहीं किया जा सकता, शायद वह हमें पहले ही क्षमा कर चुका हो और सिर्फ़ इस बात के इंतज़ार में हो कि हम अपनी ख़ुदी को भूल जाएँ और आत्मग्लानि की भावना से मुक्त हो जाएँ। जब हमें लगता है कि हमारे मन में संदेह हैं तब हो सकता है कि वह हमारे विश्वास को और दृढ़ कर रहा हो। ऐसा है उसके प्रेम का जादू जिससे वह हमारी सँभाल करता है और इसी प्रेम का ताना-बाना वह हमारे चारों ओर बुनता है। मगर चूँकि उसने ख़ुद हमें स्वतंत्र-इच्छा और जुदाई के भ्रम में डाला है, इसलिए वह हमारे साथ एक खेल खेलता है ताकि हम धीरे-धीरे स्वयं इस पहेली को सुलझाएँ। वह परम सत्ता जिसने समय को बनाया है वह ख़ुद समय के दायरे से परे है। और अंत में, हमें पता चलता है कि हमारा कभी कोई अलग अस्तित्व था ही नहीं, बल्कि हम हमेशा उसके प्रेम की पनाहगाह में ही रहे हैं। इस प्रकार हम रूहानी तौर पर विकसित होते हैं। और जैसे-जैसे हमारी चेतना का विस्तार होता है, जैसे-जैसे हमारा छोटा-सा अस्तित्व उस परम सत्ता में विलीन होता है, वैसे-वैसे हम उस अवस्था के और निकट आ जाते हैं जिसे आम तौर पर निर्वाण, आत्मज्ञान, परमात्मा का साक्षात्कार, परमात्मा से मिलाप, प्यार के सागर में समाना कहा गया है। और जब हम अपने अंदर उसका अनुभव कर लेते हैं तब वह हमें सर्वत्र दिखाई देता है। तब हमें समझ आता है कि प्रत्येक वस्तु और प्रत्येक स्थान पवित्र-पावन है।
वन बीइंग वन