A Fallen Beggar in Tatters
इक दीन भिखारी हूँ चिथड़ों में
English
I have taken refuge in Your glorious court,
a fallen beggar in tatters.
You are all glory and grace,
I am all ignorance and resentment.
Confused and bewitched I am
fed up with myself.
With vows made and vows broken I have come.
Trusting Your Love and my wretchedness,
I have come.
O’ Knower of My Sins Made, and yet to be made,
forsake me not.
I am nothing, you are the All.
I am at the end of my rope
grant me the trust to let myself fall.
Nobody, Son of Nobody: Poems of Shaikh Abu Saeed Abil Kheir
हिंदी
पनाह ली है मैंने तेरे शाही दरबार में,
इक दीन भिखारी हूँ चिथड़ों में।
तू है मुजस्सिम जलाल और फ़ज़ल का,
मैं सिर्फ़ जहालत और शिक़ायतों से भरा हूँ।
बेचैन हूँ, मोह पाश में उलझा हूँ,
ख़ुद ही से ऊब चुका हूँ।
तुझसे किए वायदे और फिर
उन्हीं को तोड़कर तेरे दर पर आ गया हूँ।
अपनी ख़सलतों से वाक़िफ़ हूँ, तेरे इश्क़ के भरोसे आ गया हूँ।
ऐ उन ग़ुनाहों को जाननेवाले –
कर चुका हूँ जो और जो करने वाला हूँ –
छोड़ न देना तू मुझे बेसहारा।
कोई औक़ात नहीं है मेरी, तू ही तो सब कुछ है।
पहुँच चुका हूँ मैं नाउम्मीदी के उस मक़ाम पर–
दिला दे मुझे यह यक़ीन,
कि मैं ख़ुद को तेरे हवाले कर सकूँ।
नोबडी, सन ऑफ़ नोबडी: पोइम्ज़ ऑफ़ शेख़ अबू सईद अबिल ख़ैर