Did You Know?
क्या आप जानते हैं?
English
Trials and troubles come to us in our life to imprint on our heart the true nature of the ephemeral pleasures of this world. To a thinking mind these unhappy moments often prove a blessing in disguise.
Maharaj Charan Singh, Quest for Light
***
The Master is always with you and is giving proper help and guidance. If at times things go against your wish, it is for your benefit. For the Master is to do what he thinks best for you and not what you may think is best for you. Persevere with love and faith, and you will succeed. Guru Nanak says: “In this path let your foot take a step forward always and never turn your face backwards. Make good in this very life so that there will be no more rebirth.” Says Maulvi Rum: “In this path struggle on and on and do not rest even at the last breath.” It is the weakening of the mind that brings failure. Success, even in this material world, comes when one puts himself wholeheartedly into it.
Maharaj Sawan Singh, Spiritual Gems
***
Do not indulge in idle, frivolous talk. If you are conscious of your spiritual poverty, devote every minute to becoming worthier to receive your rich heritage. Mere light-hearted gossip (frivolity) makes a mockery of your prayers before the Lord. It brands you a hypocrite and cuts at the very roots of spirituality. Extravagant spending of precious time and energy is incompatible with your pleading for grace. Think more, and talk less.
Maharaj Jagat Singh, The Science of the Soul
हिंदी
इस दुनिया के भोगों की क्षणभंगुरता और नश्वरता की छाप हमारे हृदय पर डालने के लिये हमारे जीवन में कठिनाइयाँ और चुनौतियाँ आती हैं। एक विचारशील व्यक्ति के लिये दु:ख के ये क्षण कई बार छिपे हुए वरदान सिद्ध होते हैं।
महाराज चरन सिंह जी, प्रकाश की खोज
***
सतगुरु हमेशा आपके साथ हैं, वे सँभाल और रहनुमाई करते हैं। यदि किसी अवसर पर कोई काम आपकी इच्छा के अनुसार नहीं होता तो उसमें भी अपनी भलाई जानिए, क्योंकि जिस चीज़ को सतगुरु अच्छा मानते हैं वही सत्संगी की ज़िन्दगी में घटती है, न कि वह जिसको सत्संगी अच्छा मानता हो। हिम्मत, प्यार और भरोसे के साथ अभ्यास करते रहें और आप एक दिन ज़रूर सफल होंगे। गुरु नानक देव जी कहते हैं: आगाहा कू त्राघ पिछा फेर न मुहडड़ा॥ नानक सिझ इवेहा वार बहुड़ न होवी जनमड़ा॥ मौलाना रूम भी कहते हैं, “अगर प्रियतम के देश को चलना है तो आख़िरी साँस तक क़दम आगे बढ़ाने की कोशिश करो और रुकावटों का मुक़ाबला करते हुए आगे बढ़ो।” नाकामयाबी मन की कमज़ोरी से होती है। इस दुनिया में भी आप देखिए, क़ामयाब वही होता है जो दिलोजान से किसी काम में जुट जाता है।
महाराज सावन सिंह जी, परमार्थी पत्र, भाग 2
***
बेमतलब और बेकार की बातचीत में न लगें। अगर आपको अपनी रूहानी ग़रीबी का होश है, तो हर मिनट अपनी रूहानी विरासत को पाने की कोशिश करें। अगर आप फ़ुज़ूल की बातचीत (गप-शप) करते हैं, तो परमात्मा से की गयी आपकी प्रार्थनाएँ मात्र मज़ाक हैं। यह गप-शप आपको ढोंगी साबित करती है; यह रूहानियत की जड़ को ही काट देती है।
एक ओर तो परमात्मा से दया-मेहर की याचना करना और दूसरी ओर अपने क़ीमती समय और शक्ति को बेकार ख़र्च करना–इन दोनों का आपस में कोई मेल नहीं। सोचिये अधिक, बोलिये कम।
महाराज जगत सिंह जी, आत्म-ज्ञान